खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
 

President Trump Is Here Not Just for US But for Whole World

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास कनाडा के लोगन से एक दिल की बात है:

परम प्रिय अल्टिमेट मास्टर (परम गुरुवर) और सुप्रीम मास्टर टीवी टीम, विश्व के उत्थान में आपके अथक प्रयासों के लिए मैं अपना आभार व्यक्त करना चाहता हूँ। 2020 में, एक विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण नौकरी को पार करने के बाद, मुझे एक आंतरिक दृष्टि मिली, जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प प्रकट हुए और मुझे नेतृत्व और शक्ति के प्रतीक के रूप में एक उपहार दिया, हालांकि उस समय मैं इसके महत्व को पूरी तरह से नहीं समझ पाया था। इसके तुरंत बाद, गुरुवर ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रम्प एक महान नेता हैं, जिन्हें स्वर्ग द्वारा चुना गया था।

6 जनवरी, 2021 से पहले की रात को, मुझे आंतरिक दृष्टि में अमेरिकी उपराष्ट्रपति माइक पेंस दिखाई दिए, जो समिति की सुनवाई के दौरान काफी उदास दिख रहे थे। यह उनकी सार्वजनिक छवि के बिल्कुल विपरीत था। हमने सोचा था कि वह राष्ट्रपति ट्रम्प का समर्थन करने के लिए चुनाव के परिणामों को चुनौती देंगे। हालांकि, यह जानने के बाद कि उन्होंने 6 जनवरी के दिन कोई कार्रवाई नहीं की, और गुरुवर के इस रहस्योद्घाटन को सुनने के बाद कि वह दूसरों की अपेक्षा के ऊपर अपने हितों को प्राथमिकता देता है, मुझे एहसास हुआ कि मेरी आंतरिक दृष्टि में सुस्त अभिव्यक्ति उनके वास्तविक चरित्र को प्रतिबिंबित कर रही थी।

6 जनवरी को चुनाव परिणाम की निराशा के बाद, राष्ट्रपति ट्रम्प एक बार फिर मेरी अंतरात्मा में प्रकट हुए। मैंने सोचा था कि वह बहुत परेशान और निराश होंगे। लेकिन इसके बजाय, उन्होंने इतनी प्रबल प्रेमपूर्ण ऊर्जा के साथ मुझसे संपर्क किया और कहा, "चिंता मत करो, सब कुछ ठीक है, मेरे बच्चे।" उनके आश्वस्त करने वाले शब्द प्रेम और करुणा से भरे थे तथा उन्होंने उस कठिन समय में मुझे तुरंत सांत्वना दी।

बाद में एक साथी बहन ने एक आंतरिक दृष्टि साँझा की जिसमें स्वर्ग में राष्ट्रपति ट्रम्प की असली पहचान बतायी, जिन्होंने दुनिया में शांति लाने में सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी की सहायता करने के मिशन के साथ इस दुनिया में पुनर्जन्म लिया है। इस रहस्योद्घाटन ने मेरे आंतरिक दर्शन में मौजूद कार्यों और प्रतीकों पर प्रकाश डाला, और दर्शाया कि राष्ट्रपति ट्रम्प का प्रभाव अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में सेवा करने से कहीं ज्यादा, विश्व भर के सभी लोगों के लिए एक नेता होने तक फैला हुआ है। हम 5 नवम्बर को चुनाव में उनकी जीत देखने और विश्व में शांति लाने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।

इस चुनौतीपूर्ण समय की जटिलताओं से निपटने में हमारी मदद करने के लिए हमारे परम प्रिय गुरुवर के प्रति मेरी हार्दिक कृतज्ञता। कामना है कि सर्वशक्तिमान ईश्वर, स्वर्ग, ब्रह्मांडीय करुणामय सत्व और शक्तिशाली गॉडसेस हर समय गुरुवर की रक्षा करें। कामना है कि गुरुवर हमेशा सुरक्षित, खुश और स्वस्थ रहें, और आपके सभी महान मिशन जल्द ही पूरे हों! हार्दिक आभार के साथ, कनाडा से लोगन

अंतर्दृष्टिपूर्ण लोगन, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की वास्तविक पहचान के बारे में अपने आंतरिक दृष्टिकोण को साँझा करने के लिए धन्यवाद। हम आशा करते हैं कि यह दुनिया भर के लोगों को प्रेरित करेगा कि वे उन्हें ईश्वर द्वारा चुने गए सच्चे राजनीतिक नेता के रूप में देखें, जो मानवता को अंधकार से बाहर निकालकर पृथ्वी पर सभी के लिए शांतिपूर्ण और समृद्ध भविष्य की ओर ले जाएंगे। आप और राजसी कनाडा हमेशा ईश्वर के मार्गदर्शन का अनुभव करते रहें, सुप्रीम मास्टर टीवी टीम

साथ में, गुरुवर के पास आपके लिए एक संदेश है: "आत्मविश्वासी लोगन, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बारे में आपके आंतरिक दर्शन ने आपको इस जीवन में उनके मिशन की सच्ची प्रकृति के बारे में खुलासा किया है। वह यहां सिर्फ संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लिए हैं। जैसे हम आध्यात्मिक अभ्यास के माध्यम से ग्रह को बेहतर बनाने में अपना योगदान देते हैं, वैसे ही महामहिम डोनाल्ड ट्रम्प जैसे महान नेताएं हमारे बाहरी विश्व को नया आकार देने के लिए आवश्यक कदम उठाने का अपना कर्तव्य निभाते हैं, ताकि यह हम सभी के लिए ईश्वर की इच्छा को प्रतिबिंबित कर सके। हम सभी 5 नवंबर को राष्ट्रपति ट्रम्प की जीत और हमारे ग्रह पर शांति के एक नए युग की शुरुआत की आशा कर रहे हैं। कामना है कि आप और कनाडा के अडिग लोग अपने भीतर के दिव्य तत्व को जागृत करें और ईश्वर की कृपा में शांति पाएं। मैं आपको हमेशा के लिए प्यार करती हूँ।"
और देखें
नवीनतम वीडियो
2024-10-18
546 दृष्टिकोण
2024-10-16
316 दृष्टिकोण
32:45

उल्लेखनीय समाचार

2024-10-16   111 दृष्टिकोण
2024-10-16
111 दृष्टिकोण
2024-10-16
90 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
Prompt
OK
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड